शिक्षा-सूत्र -7

# बीमारी की जड़ का पहचान
# ईश्वर से क्या मांगें ??
# सिर्फ ध्यान ….
💐 JITENDRA K R /02.12.2018💐

यदि आपको भूख लगती है और टॉयलेट (24 घण्टे में कम से कम एक बार) भी होता है, लेकिन फिर भी आपको बीमारियों ने घेर रखा है, तो आपकी बीमारी शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक है । उसी के साथ, ये भी सही है कि बीमारी की जड़ चाहे शारीरिक हो या मानसिक, देर-सबेर, प्रभावित दोनों होते हैं ।

शारीरिक बीमारी के लिये उचित व पर्याप्त भोजन, व्यायाम व दवाएं जरूरी हैं, परन्तु मानसिक के लिये दवा के साथ भजन/ध्यान भी आवश्यक है । मन्दिर जाना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिये जरूरी है परन्तु वहां जाकर भी भगवान से भीख मांगना बिल्कुल ही आवश्यक नही है ।

जब हम शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, तो बाकी जरूरतें स्वयं इक्कठा कर लेंगे । इसलिय, मन्दिर में या पूजा के समय एक ही प्रार्थना करें – हे ईश्वर हमारे मन को स्वस्थ रखें या हे ईश्वर हमें सद्बुद्धि दें !!! और इससे भी उत्तम है, आप बिना कुछ बताए या प्रार्थना के, सिर्फ और सिर्फ ध्यान करें !!

💐 JITENDRA K R /02.12.2018💐

1 thought on “शिक्षा-सूत्र -7

  1. Awrighting.com's avatar

    Nice information

    Like

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

search previous next tag category expand menu location phone mail time cart zoom edit close